21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचायेंगे

मेदिनीनगर मंडल की बैठक हुई मेदिनीनगर : भाजपा के मेदिनीनगर मंडल के कार्यकर्ताओ की बैठक बुधवार को बैरिया में हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संटू सिंह व संचालन अभिषेक शुक्ला ने किया. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब कल्याण वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. भाजपा नेता […]

मेदिनीनगर मंडल की बैठक हुई
मेदिनीनगर : भाजपा के मेदिनीनगर मंडल के कार्यकर्ताओ की बैठक बुधवार को बैरिया में हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संटू सिंह व संचालन अभिषेक शुक्ला ने किया. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब कल्याण वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. भाजपा नेता अनुज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ कार्य करने की जरूरत है. मंडल अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य में पहली बार गरीबों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं. रूपा सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला, सत्यवान तिवारी, आशीष सिंह, राकेश तिवारी, शिव मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें