Advertisement
प्रधान सहायक के निधन पर शोक
हैदरनगर : हैदरनगर के खडीहा गांव निवासी 51 वर्षीय विरेंद्र कुमार सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया. वह गढ़वा के राजस्व विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव खडीहा पहुंचते ही लोगों का तांता लग गया. विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दल के लोगों […]
हैदरनगर : हैदरनगर के खडीहा गांव निवासी 51 वर्षीय विरेंद्र कुमार सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया. वह गढ़वा के राजस्व विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव खडीहा पहुंचते ही लोगों का तांता लग गया. विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दल के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने परिवार के सदस्यों को भी सांत्वना दी.
विरेंद्र कुमार सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, भाजपा नेता ललन कुमार सिंह, कांग्रेसी नेता सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह, डॉ अजय जायसवाल, विनोद पांडेय, मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता कामेष्वर प्रसाद कुशवाहा, झामुमो नेता एजाज हुसैन के अलावा हुसैनाबाद के पत्रकारों ने भी गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement