23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य भर में 65 अंचल हुए ऑनलाइन

राज्य भर में 65 अंचल हुए ऑनलाइनवरीय संवाददाता, रांचीझारखंड में अंचलों के कंप्यूटरीकरण का काम धीमा चल रहा है. 262 अंचलों में से अब तक 65 ऑनलाइन हुए हैं. राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी रांची के 19 अंचलों में सबसे अधिक 18 अंचल ऑनलाइन हो चुके हैं. बोकारो में […]

राज्य भर में 65 अंचल हुए ऑनलाइनवरीय संवाददाता, रांचीझारखंड में अंचलों के कंप्यूटरीकरण का काम धीमा चल रहा है. 262 अंचलों में से अब तक 65 ऑनलाइन हुए हैं. राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी रांची के 19 अंचलों में सबसे अधिक 18 अंचल ऑनलाइन हो चुके हैं. बोकारो में सात, रामगढ़ में चार, लोहरदगा में छह, पूर्वी सिंहभूम में पांच, गिरिडीह में तीन, लातेहार, खूंटी और दुमका में दो – दो अंचल ऑनलाइन हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार, सिमडेगा, गोड्डा, पलामू, साहेबगंज, कोडरमा, जामताड़ा, गढ़वा, चतरा, देवघर और धनबाद जिले में कोई भी अंचल ऑनलाइन नहीं हो पाया है. राष्ट्रीय भूमि सुधार प्रबंधन कार्यक्रम के तहत अंचलों को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है. 13 जिलों के 46 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रणाली शुरू कर दी गयी है. पहले चरण में 13 जिलों और दूसरे चरण में 11 जिलों के भूमि संबंधी सभी दस्तावेजों को डिजिटल करने की प्रक्रिया सरकार की तरफ से शुरू की गयी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें