28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हैदर…प्रखंड कार्यालयों में मना संविधान दिवस

हैदर…प्रखंड कार्यालयों में मना संविधान दिवसहैदरनगर (पलामू). सरकार के निर्देशानुसार मोहम्मदगंज व हैदरनगर प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया. मौके पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मोहम्मदगंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने मौजूद लोगों को संविधान व संविधान निर्माता के संबंध में […]

हैदर…प्रखंड कार्यालयों में मना संविधान दिवसहैदरनगर (पलामू). सरकार के निर्देशानुसार मोहम्मदगंज व हैदरनगर प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया. मौके पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मोहम्मदगंज में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने मौजूद लोगों को संविधान व संविधान निर्माता के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है. आगे से संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. इधर हैदरनगर प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने लोगों को डॉ आंबेडकर व भारतीय संविधान से अवगत कराया. मौके पर बीपीओ अजीत गुप्ता, लेखा पदाधिकारी जगत प्रसाद मेहता, नाजिर राकेश कुमार के अलावा महिला पर्यवेक्षिका निशी किरण, सहायक शमशाद अहमद, प्रेमशंकर सिंह ,गुड्डू कुमार, पंकज कुमार, सत्येंद्र सिंह, बालेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें