…हुसैनाबाद: 312 लोगों ने परचा भरा फोटो कैप्सन 1,2 परचा दाखिल करते पंसस,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12,18 सभी मुखिया प्रत्याशी ,13,14,15,16 सभी पंसस प्रत्याशी ,21 अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भीड़,प्रतिनिधि, हुसैनाबाद (पलामू). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के नामांकन के चौथा दिन हुसैनाबाद में 312 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया . जिसमें अनुमंडल के पंसस के 90 ,हुसैनाबाद मुखिया के 51 व वार्ड के 171 प्रत्याशी शामिल हैं. अनुमंडल के 90 जिसमें हुसैनाबाद से 40 ,हैदरनगर से 31 व मोहम्मदगंज से 19 पंसस प्रत्याशियों ने एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. जिसमें हुसैनाबाद के उपरी कला से बैजयती देवी ,रामजी राम ,पथरा से राम राज राम ,पतरा खुर्द से विंदा देवी ,बैरांव से कमलेश शर्मा ,दरूआ बनी से रंजय सिंह शामिल हैं. वहीं हुसैनाबाद के 51 मुखिया प्रत्याशियों ने सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. जिसमें देवरी खुर्द से शांति देवी ,देवरी कला से मुखिया रामा शंकर की पत्नी सुंदरी देवी ,अख्तरी खातून उर्फ लाडली ,उपरी कला से रूकमनी देवी ,रेशमी देवी,पथरा से अनीता देवी , मीना देवी ,ललीता देवी , इंदु देवी, गंगा देवी , कुर्मी पुर से पुनम कुमारी ,बैरांव से मुखिया रीता देवी,बनीया बराही से अनिता देवी ,नंदनी देवी ,पतरा खुर्द से श्रवण राम,लोटनीया से नाजबीन बानों ,दरूआ बेनी से अंविका सिंह, मो असलम ,अखिलेश सिंह,डंडीला से नंदु राम,बेल बिगहा से लखन यादव,जमुआ से सुनीता देवी , शांति देवी , बेल बिगहा से लखन यादव, बेनी कला से सुनीता देवी ,निकी वर्मा, महुअरी अशोक तिवारी शामिल है. जबकि 171 वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी परमेश्वर कुश्वाहा के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में आर ओ दीपक कुमार , दंडाधिकारी एआर खान ,अजय सिंह,प्रखंड कार्यालय में आर ओ धनेश्वर उरांव , बीमल शर्मा, दांडाधिकारी निलम कुमारी ,थाना प्रभारी ब्यास राम के निर्देश पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही.
…हुसैनाबाद: 312 लोगों ने परचा भरा
…हुसैनाबाद: 312 लोगों ने परचा भरा फोटो कैप्सन 1,2 परचा दाखिल करते पंसस,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12,18 सभी मुखिया प्रत्याशी ,13,14,15,16 सभी पंसस प्रत्याशी ,21 अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भीड़,प्रतिनिधि, हुसैनाबाद (पलामू). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के नामांकन के चौथा दिन हुसैनाबाद में 312 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया . जिसमें अनुमंडल के पंसस के 90 ,हुसैनाबाद मुखिया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement