28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शरद पूर्णिमा मनायी गयी

शरद पूर्णिमा मनायी गयीप्रतिनिधि, मेदिनीनगर. हमीदगंज स्थित संघ कार्यालय में आरएसएस द्वारा शरद पूर्णिमा मनायी गयी. इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया. तुलसी मानस मंदिर परिसर में खेलकूद का आयोजन हुआ. इसके बाद कार्यालय में भगवा ध्वज लहराया गया. सामूहिक गीत के बाद आरएसएस के सियाराम द्वारा विचार व्यक्त किया गया. उन्होंने बताया […]

शरद पूर्णिमा मनायी गयीप्रतिनिधि, मेदिनीनगर. हमीदगंज स्थित संघ कार्यालय में आरएसएस द्वारा शरद पूर्णिमा मनायी गयी. इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया. तुलसी मानस मंदिर परिसर में खेलकूद का आयोजन हुआ. इसके बाद कार्यालय में भगवा ध्वज लहराया गया. सामूहिक गीत के बाद आरएसएस के सियाराम द्वारा विचार व्यक्त किया गया. उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना समाज व देश की उन्नति के लिए की गयी है. साथ ही मनुष्य का व्यक्तित्व विकास हो, इसके लिए आरएसएस द्वारा शाखा लगायी जाती है. मौके पर राजेश जायसवाल, देवेंद्र विश्वकर्मा, मनीष कुमार वर्णवाल, श्यामबिहारी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, श्यामनारायण दुबे, परशुराम ओझा, अमर विश्वकर्मा, संतोष माखडिया, अरविंद सिंह, राजकिशोर चौधरी, सत्यनारायण, राजमुनी सिंह, अश्विनी मिश्रा, त्रिपुरारी तिवारी, कृष्णमुरारी तिवारी, महेश आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें