28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजसूय यज्ञ से शांति व समृद्धि आयेगी : त्रिपाठी

सतबरवा(पलामू) : जसूय यज्ञ को लेकर पूर्व मंत्री सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने सतबरवा में बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने यज्ञ के लिए भिक्षाटन भी किया. बैठक में नवलकिशोर पाठक को यज्ञ समिति का सतबरवा प्रखंड संयोजक बनाया गया. बैठक में पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस विराट यज्ञ […]

सतबरवा(पलामू) : जसूय यज्ञ को लेकर पूर्व मंत्री सह यज्ञ समिति के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने सतबरवा में बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने यज्ञ के लिए भिक्षाटन भी किया. बैठक में नवलकिशोर पाठक को यज्ञ समिति का सतबरवा प्रखंड संयोजक बनाया गया.
बैठक में पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस विराट यज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी जाति,धर्म के लोगों की सहभागिता जरूरी है. इस यज्ञ से झारखंड सहित पूरे देश में सुख, शांति व समृद्धि आयेगी.
उन्होंने कहा कि यज्ञ 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश के प्रख्यात विद्वान तथा साधु-संत शामिल होंगे. यज्ञ के अंतिम दिन सर्वधर्म समभाव के तहत देश के अलग-अलग धर्म के विद्वान शामिल होंगे. श्री त्रिपाठी ने सतबरवा के विभिन्न चौक- चौराहों पर दुकानदारों से भिक्षाटन करने के साथ-साथ उनलोगों को यज्ञ में आने का निमंत्रण भी दिया. राजसूय यज्ञ की सतबरवा प्रखंड कमेटी का गठन भी किया गया. मौके पर राजकुमार यादव, रामपुकार चौधरी, राजेंद्र मेहता, सुरेश चौधरी, श्यामलाल सिंह, मधुकर मिश्रा, कौशल दुबे, पंकज पाठक सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें