राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, किसानों का दर्द बतायासूखा को लेकर सरकार गंभीर नहीं, राहत की योजना बने : सुखेदववरीय संवाददाता, रांचीकांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू से मुलाकात की़ राज्यपाल से मिल कर राज्य में सूखा के हालात की जानकारी दी़ नेताओं ने बताया कि किसान परेशान है़ं राज्य के किसान त्राहि-त्राहि कर रहे है़ं परिवार चलाने का संकट है. ग्रामीण पलायन कर रहे है़ं इधर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि सरकार सूखा को लेकर गंभीर नहीं है़ अब तक किसानों को राहत देने के लिए योजना नहीं बनायी गयी है़ कृषि मंत्री गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे है़ं भाजपा के लोग मान रहे हैं कि सूखा की परिस्थिति है, लेकिन कृषि मंत्री भ्रम फैला रहे है़ं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अविलंब किसानों को मुआवजा दे़ वैकल्पिक खेती की व्यवस्था होनी चाहिए़ सरकार किसानों और गरीब परिवार को राहत देने के लिए ऋण माफी से लेकर रोजगार सृजन की योजना बनाये़ कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि इस बार मॉनसून में मात्र 622 मिमी बारिश हुई है़ सितंबर माह में सामान्य से बहुत कम वर्षा से धान की खेती को नुकसान हुआ है़ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कृषि और ग्रामीण विकास विभाग योजना मद में बहुत ही कम राशि खर्च पाया है़ मनरेगा और इंदिरा आवास की 26 करोड़ की योजनाएं लंबित है़ं कांग्रेस नेता शमशेर आलम, चंचल चटर्जी, शशिभूषण राय, आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता, उदय शंकर ओझा, सूर्यकांत शुक्ला, राजीव रंजन प्रसाद, राजेश ठाकुर, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, केके गिरी, अजय शर्मा, सुनिल सिंह, निशांत सिंह राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे़
BREAKING NEWS
राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, किसानों का दर्द बताया
राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेसी, किसानों का दर्द बतायासूखा को लेकर सरकार गंभीर नहीं, राहत की योजना बने : सुखेदववरीय संवाददाता, रांचीकांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व में राज्यपाल द्रौपदी मुरमू से मुलाकात की़ राज्यपाल से मिल कर राज्य में सूखा के हालात की जानकारी दी़ नेताओं ने बताया कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement