मेदिनीनगर :सदर प्रखंड के सिंगरा खुर्द स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. सुबह में पंडित उमाकांत तिवारी के नेतृत्व में संगीतमय मानस का पाठ किया जा रहा है. यज्ञ स्थल की परिक्रमा व प्रवचन सुनने के लिए सिंगरा के अलावा दूसरे गांव के श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं.
रात्रि में जौनपुर के मानस मतंग दीपनारायण शास्त्री,बिहार के भोजपुरी कीर्तन सम्राट विनोद पाठक, सुल्तानपुर की मानस कोकिला वंदना शास्त्री, मानस महारथी रामेश्वर जी का ओजस्वी प्रवचन हो रहा है. महायज्ञ समिति के लोग यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं. यज्ञाचार्य हरिहर पंडित की देखरेख में महायज्ञ में पूजा का कार्य किया जा रहा है. यजमान के रूप में परशुराम शुक्ला हैं. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, वरुण शुक्ला, सुमन शुक्ला, लव शुक्ला, चंद्रदीप शुक्ला, गोपाल राम, कैलाश शुक्ला, देबुन शुक्ला, बद्री शुक्ला, अरविंद शुक्ला, छठू शुक्ला, गजेंद्र शुक्ला आदि सक्रिय हैं.