28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ईश्वर से की गयी विशेष प्रार्थना

मेदिनीनगर. विनाशकारी भूकंप में मारे गये नेपाल व भारत के हजारों लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की गयी. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने जप साधना के माध्यम से प्रार्थना किया. पलामू उपजोन की सुदना शक्तिपीठ, गढ़वा शक्तिपीठ, लातेहार शक्तिपीठ, प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल के सक्रिय साधकों ने सोमवार […]

मेदिनीनगर. विनाशकारी भूकंप में मारे गये नेपाल व भारत के हजारों लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की गयी. अखिल विश्व गायत्री परिवार ने जप साधना के माध्यम से प्रार्थना किया. पलामू उपजोन की सुदना शक्तिपीठ, गढ़वा शक्तिपीठ, लातेहार शक्तिपीठ, प्रज्ञा मंडल व महिला मंडल के सक्रिय साधकों ने सोमवार की शाम छह बजे से सात बजे तक गायत्री मंत्र जप साधना सामूहिक रूप से किया. सुदना शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान भूकंप से पीडि़तों के कष्ट निवारण व तन-मन में शक्ति जागृत करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गयी. मौके पर पलामू उपजोन के संगठन प्रभारी कृष्णकिशोर सहाय, सुशील कुमार यादव, देवनारायण सिंह, सीताराम सिंह, शशि प्रभा, शिवकुमार सिन्हा, उमाशंकर, रामाज्ञा सिंह, सुनिला सहाय, पूर्णिमा सहाय, सावित्री देवी, संगीता देवी, कनकलता, लता सिन्हा, शांति देवी, कविता, पल्लवी पंखुडी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें