छहमुहान पर लगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शिविरफोटो-सैकत नेट से मेदिनीनगर. संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए कांग्रेस ने सदस्यता अभियान शुरू किया है. प्रदेश कमेटी के निर्देश के आलोक में पलामू जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चलाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत गुरुवार को छहमुहान के पास शिविर लगा कर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई. इसका नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि अभियान के पहले दिन 500 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्र के विकास के लिए संगठन से जुड़े. उन्होंने कहा कि लोगों का यह मानना है कि कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टी जो देश के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलती है. धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद के रास्ते पर चल कर कांग्रेस देश का संपूर्ण विकास का पक्षधर रही है. कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी कुरबानी दी. श्री शुक्ला ने बताया कि जिलास्तर पर यह अभियान शुरू हुआ है. 10 जनवरी को जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगाया जायेगा और लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जायेगा. इसके बाद सदस्यता अभियान की गति तेज होगी. प्रदेश कमेटी द्वारा प्रतिनियुक्त सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड में 10 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर रामाशीष पांडेय, राजकुमार सिंह, अजय तिवारी, जिशान खान, धमेंर्द्र तिवारी, विश्राम दुबे, पप्पू अजहर, शमीम अहमद राइन, इदरीश अंसारी, राममुनी सिंह, विद्या सिंह चेरो, अभिषेक तिवारी, मणिकांत सिंह, राजेश चौरसिया, रिजवान खान, सुनील दुबे आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
ओके….500 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली
छहमुहान पर लगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शिविरफोटो-सैकत नेट से मेदिनीनगर. संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए कांग्रेस ने सदस्यता अभियान शुरू किया है. प्रदेश कमेटी के निर्देश के आलोक में पलामू जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चलाने का निर्णय लिया गया. इसी के तहत गुरुवार को छहमुहान के पास शिविर लगा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement