28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है मनिका विस : अवधेश

सतबरवा(पलामू). झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय सदस्य सह मनिका विधानसभा प्रभारी अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है. कुशल नेतृत्व के अभाव में यह इलाका विकास के मामले में पिछड़ गया है. श्री सिंह झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त बातेंकही. बैठक […]

सतबरवा(पलामू). झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय सदस्य सह मनिका विधानसभा प्रभारी अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि मनिका विधानसभा क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है. कुशल नेतृत्व के अभाव में यह इलाका विकास के मामले में पिछड़ गया है. श्री सिंह झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त बातेंकही. बैठक की अध्यक्षता मनिका प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने किया. श्री चेरो ने बताया कि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विकास करने के लिए जो योजनायें हैं, उसे झारखंड विकास मोरचा के घोषणा पत्र में शामिल किया जायेगा. इसकी सूची तैयार कर केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपने की तैयारी की जा रही है. मौके पर झावियुमो के प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, सुदेश्वर राम, पिंटू कुमार, संतोष प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें