तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया

Updated at : 25 Jul 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया

कौन करेगा वृद्ध मां-बाप व बच्चों की परवरिश बारियातू/चंदवा : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बालूभांग पंचायत अंतर्गत जावाबार गांव निवासी ग्राम प्रधान रामदेव यादव के घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य रामदेव का बेटा रविंद्र यादव (30) अब उनके बीच नहीं है. तीन-तीन छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश का […]

विज्ञापन

कौन करेगा वृद्ध मां-बाप व बच्चों की परवरिश

बारियातू/चंदवा : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बालूभांग पंचायत अंतर्गत जावाबार गांव निवासी ग्राम प्रधान रामदेव यादव के घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य रामदेव का बेटा रविंद्र यादव (30) अब उनके बीच नहीं है. तीन-तीन छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश का जिम्मा रविंद्र की पत्नी पर आ गया है.

गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर वज्रपात में रविंद्र यादव की मौत हो गयी. मृतक की मां सुगिया देवी व पिता रामदेव यादव भी इस वज्रपात में घायल हुए हैं. फिलवक्त दोनों का उपचार घर पर ही चल रहा है. रविंद्र की पत्नी हेवंती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है.

हेवंती ने बताया कि दोपहर करीब चार बजे हमलोग अपने खपरैल मकान में थे. हल्की बिजली चमक रही थी. पति दौड़ कर बुजूर्ग माता-पिता के पास गये, तभी अचानक आसमान से जोरदार आवाज के बीच बिजली गिरी. इसमें रविंद्र की मौत हो गयी. दो बेटी दीपिका कुमारी (7) व सोनम कुमारी (4) तथा पुत्र आदर्श कुमार (2) की देखभाल का जिम्मा उस पर आ गया है.

जल्द से जल्द दी जायेगी मुआवजा राशि : अंचलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि स्थानीय मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि को सभी कागजात जल्द से जल्द तैयार करने की बात कही गयी है. मृतक के परिजनों को बतौर मुआवजा चार लाख रुपये दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola