अव्यवस्था से बचिये, तभी होगी आपकी िनरापद यात्रा

मेदिनीनगर : कभी गुलजार रहने वाला बस डिपो आज बदहाली के आंसू बहा रहा है. कहने को तो प्रतिदिन यहां से रांची, पटना, वाराणसी के लिए बसें खुलती हैं, लेकिन डिपो में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. डिपो में गंदगी और कीचड़ होने के कारण कोई भी यात्री बस डिपो में आना […]
मेदिनीनगर : कभी गुलजार रहने वाला बस डिपो आज बदहाली के आंसू बहा रहा है. कहने को तो प्रतिदिन यहां से रांची, पटना, वाराणसी के लिए बसें खुलती हैं, लेकिन डिपो में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. डिपो में गंदगी और कीचड़ होने के कारण कोई भी यात्री बस डिपो में आना नहीं चाहता है. बस के डिपो से बाहर निकलने पर यात्री उसमें बैठना पसंद करते हैं.
इसके कारण डिपो के बाहर मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम लगा रहता है. डिपो में हाल के दिनों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण निगम द्वारा कराया गया है. शौचालय के साथ-साथ रैन बसेरा का भी निर्माण हुआ है, लेकिन इसके बाद भी इस बस डिपो की शक्ल नहीं बदली है. बरसात में यह डिपो तालाब का रूप धारण कर लेता है और जब पानी कम होता है तो कीचड़ फैल जाता है, जिससे वहां जाना भी मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




