31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

आत्मिक आधार से होती है परमात्मा की भक्ति

हर्षोल्लास के साथ मनी सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की जयंती, निकली शोभायात्रा मेदिनीनगर : विहंगम योग संत समाज ने विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की 130 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी. इस अवसर पर शुक्रवार को बारालोटा के गुरियाही स्थित आश्रम परिसर में ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद […]

हर्षोल्लास के साथ मनी सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की जयंती, निकली शोभायात्रा
मेदिनीनगर : विहंगम योग संत समाज ने विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देव जी महाराज की 130 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी. इस अवसर पर शुक्रवार को बारालोटा के गुरियाही स्थित आश्रम परिसर में ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए शिवाला रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचा. इसके बाद विशेष सत्संग गोष्ठी शुरू हुआ. मुख्य अतिथि विहंगम योग संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण सिन्हा ने समारोह का उदघाटन किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व युवा समाजसेवी डॉ राहुल अग्रवाल मौजूद थे.
अतिथियों, सेवा प्रभारियों, उपदेष्टा व प्रचारकों ने सदगुरु देव की तसवीर पर माल्यार्पण किया. समारोह में विहंगम योग के उच्च कोटि के साधकों ने सद्गुरु देव के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व ,जीवन दर्शन, सद्गुरु सेवा की महत्ता व विहंगम योग के सिद्धांत पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि ईश्वर सर्वो व्यापक सत्ता है. विहंगम योग आत्मा को परमात्मा से मिलाने का ज्ञान है. समरथ सदगुरु के सानिध्य में विहंगम योग की साधना करने से जीवन का उद्देश्य हासिल होता है.
सदगुरु भवतपित जीवों को ब्रह्म विद्या का दुर्लभ ज्ञान देकर जन्म मरण के चक्र से छुड़ाते है और भक्ति मुक्ति प्रदान करते है. विहंगम योग की साधना से मन नियंत्रित होता है और मानवीय गुणों का विकास होता है. संत समाज के प्रदेश प्रचार मंत्री अखलेश शर्मा,अन्न संग्रह मंत्री ललित कुमार सिंह, आश्रम के विद्यार्थी प्रदीप कुमार, संतोष अग्रवाल ने कहा कि विहंगम योग की साधना से मानव का संपूर्ण विकास होता है और सद्गुरु की कृपा से जीवन का उद्देश्य पूरा होता है.
विहंगम योग धर्म से लेकर मोक्ष तक का मार्ग है. जयंती पर सुभाष कौशिक, सूर्य चौधरी, अनिल विश्वकर्मा, गीता प्रसाद, छोटी सिंह आदि ने सोहर व वैदिक भजन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक नंदलाल पासवान ने किया. कार्यक्रम व भंडारा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें