बंद के दौरान गड़बड़ी से निबटने को लेकर कर्मियों व अधिकारियों को दिया गया ट्रेनिंग

पाकुड़ः पुलिस केंद्र में एसपी अनूप बिरथरे ने बंद के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न होने पर उससे निबटने को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान उपद्रवियों के खिलाफ की जाने वाली निरोधात्मक कार्रवाई का डेमो भी किया गया. मौजूद अधिकारियों एवं जवानों को बंद के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न […]
पाकुड़ः पुलिस केंद्र में एसपी अनूप बिरथरे ने बंद के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न होने पर उससे निबटने को लेकर रविवार को पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान उपद्रवियों के खिलाफ की जाने वाली निरोधात्मक कार्रवाई का डेमो भी किया गया.
मौजूद अधिकारियों एवं जवानों को बंद के दौरान गड़बड़ी उत्पन्न होने पर लाठी चार्ज, आंसू गैस एवं पानी छिड़काव का पूर्वाभ्यास भी कराया गया. एसपी ने बताया कि राजनीतिक दलों के बंद के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने बताया कि चौक-चौराहे के अलावे सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने बताया कि बंद के दौरान कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निबटेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




