आजसू कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

Published at :29 Aug 2013 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

पाकुड़ : देवघर के आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के गांधी चौक पर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. आजसू कार्यकर्ता सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पार्टी के केंद्रीय सदस्य अख्तर आलम ने कहा कि जब से […]

विज्ञापन

पाकुड़ : देवघर के आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की हत्या के विरोध में बुधवार को शहर के गांधी चौक पर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. आजसू कार्यकर्ता सरकार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

पार्टी के केंद्रीय सदस्य अख्तर आलम ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ गयी हैं. सरकार का पुलिस प्रशासन पर लगाम ढीला हो गया है.

उन्होंने आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की हत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. मौके पर जिला सचिव मोफिज अंसारी, अजीजुर रहमान, मुस्तफा अंसारी, राजा, मो सोनू, आरिफ हुसैन, नौशाद आदि सक्रिय दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola