फोटो बैरिकेडिंग का जायजा लेते एसडीओ एवं अन्यलोहरदगा. पिछले कुछ दिनों से लोहरदगा जिले में लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण लोहरदगा, भंडरा, बेड़ो मार्ग पर अवस्थित बरही पुल के ऊपर से तेज पानी का तेज बहाव हो रहा है. नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. जिला प्रशासन ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए किसी भी तरह की दुर्घटना या अनहोनी को रोकने के लिए उस मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से आमजन उस रास्ते का प्रयोग किसी भी हालत में नहीं करें. जब तक पुल का पानी खतरे के निशान से नीचे नहीं आ जाये, तब तक लोग अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं.
…………लोहरदगा-रांची को जोड़नेवाला भोक्ता नाला खतरे के निशान से ऊपर
उफनते नाले में फंसा मोटरसाइकिल सवार, ग्रामीणों ने बचाई जान
बाइक सवार फंसा, ग्रामीणों ने निकाला, बाइक बही
राजधानी से संपर्क टूटा, आवागमन रोका गया
फोटो पुल से ऊपर बहते पानी का दृश्य
फोटो नदी की धारा में बह रहे युवक को रेस्क्यू करता ग्रामीण युवक
लोहरदगा. लोहरदगा में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले के बरही भोक्ता नाला में बाढ़ आ गयी, जिससे लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. यह मार्ग कई प्रखंडों को रांची से जोड़ता है और बाढ़ के कारण राजधानी से संपर्क टूट गया है. इसी दौरान एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से उक्त रास्ते से गुजर रहा था, लेकिन नाले के तेज बहाव में वह फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और सतर्कता के साथ युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि उसकी मोटरसाइकिल तेज धार में बह गयी. बरही में भोक्ता नाला खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन यातायात पर रोक लगा दी गयी. प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख नदियों और नालों को लेकर अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है. भोक्ता नाला का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जो मानसून के दौरान दूसरी बार देखा गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जलस्तर के इस स्तर से ऊपर जाने पर जान-माल, संपत्ति और फसलों को गंभीर नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसी भी स्थिति से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. लोगों को यह सख्त सलाह दी गयी है कि वे नदी-नालों के किनारे न जायें, बाढ़ के पानी में न उतरें और वाहन से पानी पार करने की कोशिश न करें. यदि कोई व्यक्ति फंस जाए तो वह खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश करें और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
