सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को व्यापक स्तर पर दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. झलजमीरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र घाटा गगेया और विद्यालयों सहित प्रखंड के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य सहायिकाओं ने बच्चों और किशोरों को कृमि रोधक एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी. स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली और तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को पूरी गोली दी गयी. कार्यक्रम में बीमार और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं दी गयी. सेविकाओं ने बताया कि पेट में कृमि होने पर भूख नहीं लगती, शरीर कमजोर होता है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ता है. किसी कारण से दवा नहीं लेने वाले बच्चों के लिए 19 सितंबर को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जायेगा. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका मंती देवी, स्वास्थ्य सहायिका शकुंतला देवी, रेशमी उरांव, प्रभा उरांव, संध्या कुमारी, फूलकुमारी उरांव, संगीता देवी, सुमन उरांव सहित अन्य मौजूद थे.
रेल दुर्घटना में मृत फूलचंद उरांव का शव पैतृक गांव पहुंचा
कैरो़ थाना क्षेत्र के एड़ादोन निवासी 35 वर्षीय फूलचंद उरांव का शव मंगलवार को उसेके पैतृक आवास एड़ादोन पहुंचा जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया. फूलचंद उरांव का देहांत 13 सितंबर को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आगे भीमावरम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे दुर्घटना में हुआ था. परिजन शव को गांव लाने के लिए सांसद सुखदेव भगत से मिले थे. सांसद ने तत्परता दिखाते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार व रेलवे पुलिस स्टेशन डैमोवारम से संपर्क कर शव को गांव मंगवाये़ं शव आने पर गांव में मातम छा गया़ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सांसद के प्रखंड प्रतिनिधि समीद अंसारी ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार श्रम विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर बुधवा उरांव, सुरेश राम, जगबंधन भगत, मेघनाथ उरांव, राजेंद्र महतो, लखन उरांव, विवेक प्रजापति, बजरंग उरांव, धनपत उरांव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.