पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य

पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सोमवार को साप्ताहिक जनसमाधान संवाद कार्यक्रम पंचाइत कर गोइठ में जिला के सभी मुखिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने बताया कि जनवितरण प्रणाली की सभी दुकानों में आयुष्मान कार्ड शिविर चलाये जा रहे हैं. कोई भी राशनकार्डधारी अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकता है. इसके माध्यम से प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का सालाना निःशुल्क इलाज प्राप्त होगा, जो आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में ही किया जायेगा. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट : पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाना अनिवार्य है. ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक अपने पंचायत सचिव से संपर्क करें और नगर क्षेत्र के लाभुक अंचल अधिकारी लोहरदगा सदर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. सभी मुखिया को इसका प्रचार कर लाभुकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. पंचायतों में उपलब्ध हो सभी तरह के हेल्पलाइन नंबर : सभी पंचायत भवनों में पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिये गये. पशुपालन से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचना दी जा सकती है. 30 तक होगा पीएमएफबीवाइ में रजिस्ट्रेशन : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाइ) के अंतर्गत किसानों के पंजीकरण की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है. उपायुक्त ने सभी मुखिया से कहा कि वे ग्राम स्तर पर शिक्षा समिति का गठन करें और मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लाभुकों का चयन ग्रामसभा के माध्यम से करायें. गांवों में ग्राम शिक्षा समिति का करें गठन : पंचायत भवन में नियमित बैठक, श्रमिक पंजीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, डायन प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन पर कार्रवाई, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और सभी मुखिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >