नौ कन्याओं की पूजा कर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन

नौ कन्याओं की पूजा कर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यालय का उद्घाटन

लोहरदगा़ नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाने को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के कार्यालय का उद्घाटन देवी मंदिर पावरगंज में किया गया. मौके पर सभी संरक्षक, तथा सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारी उपस्थित थे. उद्घाटन के उपरांत मां दुर्गा के स्वरूप में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया. कार्यालय खुलने से नौ दिनों तक होने वाले पूजन कार्यक्रमों में आपसी समन्वय बनाने में आसानी होगी. कार्यालय में समिति के पदाधिकारी उपस्थित होकर सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करेंगे. महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिपदा के दिन प्रातः होने वाले कलश यात्रा में सभी धार्मिक संगठनों के लोग सहित शहर के सभी माता भक्त शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा, महामंत्री मिथुन तमेड़ा, गंगोत्री कुजूर, ओम सिंह, कमल केसरी, श्रीचंद प्रजापति, परमेश्वर साहू, राजकुमार वर्मा, अशोक घोष, संजय बर्मन, कमलेश कुमार, अभय महतो, जय प्रकाश शर्मा, अजय पंकज, रोहित साहू, नीलेश गुप्ता, सुमित राय, सुनील अग्रवाल, सरोज प्रजापति, पशुपतिनाथ पारस, संजय बर्मन, विमलकांत सिंह, मिथिलेश वर्मा, दुर्गा प्रजापति, आनंद पांडे, मनोज कुमार गुप्ता, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, महेंद्र महतो, मोहन गुप्ता, अशोक रजक, संदीप पोद्दार, बृजेश भारती, रोहित साहू, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >