अविराम कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह, प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया

अविराम कॉलेज में हिन्दी दिवस समारोह, प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया

कुड़ू़ अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू के बीएड और डीएलएड संकाय द्वारा हिन्दी दिवस पर एक सप्ताह तक विविध कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें देश के हिन्दी प्रेमी, शिक्षाविद और विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन देते रहे. 15 सितंबर को मुंशी प्रेमचंद्र की पंच परमेश्वर कहानी पर आधारित लघु फिल्म और हिन्दी की प्रमुख रचनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी. इसी दिन कविता प्रतियोगिता ऑपरेशन सिंदूर आयोजित की गयी. 18 सितंबर को राष्ट्रीय सिम्पोजियम में हिन्दी की दुनिया और हम विषय पर मुख्य वक्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक मनीष मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया. 19-20 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार हिन्दी एकता और संस्कृति गौरव की वैश्विक आवाज आयोजित हुआ़ इसके मुख्य संरक्षक इंद्रजीत भारती और आयोजन सचिव डॉ प्रतिमा त्रिपाठी थे. इसमें प्रो रवींद्रनाथ श्रीवास्तव ने हिन्दी और भारतीय साहित्य की समृद्ध विरासत तथा वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला. अंतिम दिन विजेता प्रशिक्षुओं प्रीति, ममता, अमीषा, नैन्सी, संतोषी, कुसुम, कतरीना, प्रज्ञा और सुप्रिया को पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर काॅलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती, प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, जंग बहादुर, अफताब, पंकज, डॉली, प्यारी, तबस्सुम, पवन, रेणुका, कुंदन, संदीप, शशि, चिनीवास, आरती व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >