लोहरदगा में सहकारी संघ ने किसानों को कृषि व विपणन के गुर सिखाये

लोहरदगा में सहकारी संघ ने किसानों को कृषि व विपणन के गुर सिखाये

लोहरदगा़ सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ केे बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-सिद्धो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ ताराचंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. उपायुक्त ने अपने संबोधन में सदस्यों को संगठन के माध्यम से अपने उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने, स्वावलंबन, सहकारिता के जरिये बिचौलियों के शोषण से मुक्ति और उपज के संवर्द्धन की जानकारी दी. उप विकास आयुक्त ने कृषि एवं सहकारिता को व्यवसायिक रूप में अपनाने की दिशा में मार्गदर्शन दिये, ताकि सदस्य सशक्त और प्रतिस्पर्धी बन सकें. कार्यक्रम में अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने संबोधन में सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए एकजुट होकर काम करने और लोहरदगा जिले के किसानों तथा सहकारिता के समग्र विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया. इस मौके पर जिला प्रबंधक नाबार्ड, इफको प्रबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव, सभी एमपीसीएस, एफपीओ और विशेष प्रकार की समितियों के सदस्य उपस्थित थे और सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से परिचित हुए. उल्लेखनीय है कि सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ त्रिस्तरीय सांघटनिक ढांचा में कार्यरत है जो क्रमश: राज्य, जिला तथा पंचायत स्तरीय है़ इस संगठन के माध्यम से कृषि एवं वनोपज आधारित उपज जैसे चिरौंजी, महुआ, लाह, करंज के संग्रहण, विपणन और प्रसंस्करण से संबंधित सदस्यों को जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >