प्रदेश संघ के निर्देश पर ही हड़ताल वापस होगी: संघ
Updated at : 11 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

जलडेगा : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी के समक्ष धरना दिया. इस दौरान पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश पारा शिक्षक संघ के निर्देश पर हड़ताल की गयी है और उन्हीं के निर्देश पर हड़ताल वापस भी होगा. उन्होंने कहा कि साजिश के […]
विज्ञापन
जलडेगा : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों ने गुरुवार को बीआरसी के समक्ष धरना दिया. इस दौरान पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि प्रदेश पारा शिक्षक संघ के निर्देश पर हड़ताल की गयी है और उन्हीं के निर्देश पर हड़ताल वापस भी होगा.
उन्होंने कहा कि साजिश के तहत सरकार पारा शिक्षकों की एकता व मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रही है. प्रखंड के पारा शिक्षकों ने स्थापना दिवस पर काला झंडा के साथ प्रदर्शन करने एवं 21 से 24 नवंबर तक विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रर्दशन करने का निर्णय लिया. धरना में मुख्य रूप से रामनिवास सिंह, रंजीत सिंह, जोहानी कंडुलना, नरेश नायक, सुदर्शन सिंह, रामचरण सिंह, किशोर कंडुलना सहित प्रखंड के 146 पारा शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




