बंधु ने गांवों का दौरा किया
Updated at : 02 Oct 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : झाविमो नेता बंधु तिर्की ने भंडरा प्रखंड के सेगराटोली, जामुन टोली, उदरंगी, बड़ा अंबेरा, छोटा अंबेरा, हाटी, बैमारी आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने खेताें में सिंचाई के अभाव में सूख रहे धान के फसलों पर चिंता व्यक्त की. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों स्थानीय […]
विज्ञापन
लोहरदगा : झाविमो नेता बंधु तिर्की ने भंडरा प्रखंड के सेगराटोली, जामुन टोली, उदरंगी, बड़ा अंबेरा, छोटा अंबेरा, हाटी, बैमारी आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने खेताें में सिंचाई के अभाव में सूख रहे धान के फसलों पर चिंता व्यक्त की. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों स्थानीय डैम के सहारे फसलों को बचाया जा सकता है,
परंतु नहर की जर्जर स्थिति के कारण पानी को खेतों तक ले जाना संभव नहीं है. ग्रामीणों ने यहां के पूर्व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्यक्त किया. श्री तिर्की ने कहा कि सभी समस्याओं के लिए एकजुटता का परिचय दें.
यहां के प्रतिनिधियों ने ईमानदारी से काम नहीं किया़ अगर किया होता तो इतनी जटिल समस्याएं नहीं होती. श्री तिर्की ने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द्र और भाईचारा रखने की अपील की. मौके पर हृयुमन साहू, राजकुमार यादव, शनि यादव, लाल बिहारी लोहरा, इसलाम अंसारी, खुसरत अंसारी, गोपाल साहू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




