किस्को में इफ्तार पार्टी का आयोजन

Updated at : 15 Jul 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
किस्को में इफ्तार पार्टी का आयोजन

किस्को/लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के परहेपाट पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी के द्वारा किस्को मुख्य चौक एवं जामा मसजिद किस्को में प्रखंड क्षेत्र के तमाम रोजेदारों का इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में प्रमुख मुन्नीलाल उरांव मौजूद थे. मौके पर श्री उरांव ने कहा कि खुदा के नेक बंदो की असली […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के परहेपाट पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी के द्वारा किस्को मुख्य चौक एवं जामा मसजिद किस्को में प्रखंड क्षेत्र के तमाम रोजेदारों का इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में प्रमुख मुन्नीलाल उरांव मौजूद थे. मौके पर श्री उरांव ने कहा कि खुदा के नेक बंदो की असली पहचान रामजान के महीने से मिलती है.

रोजेदारों को रमजान के पाक महीने में खुदा से नेक इरादे के साथ जो भी दुआएं मांगी जाती है खुदा उस बंदे की दुआ को बेसक कुबूल करता है. अख्तर अंसारी ने कहा कि अच्छे बुरे कार्यों का जो ग्यारह माह तक छोटी बड़ी गलती हो जाती है, उसे रमजान के महीने में खुदा की याद करके गुनाहों को बख्सवाया जा सकता है. खुदा वैसे बंदे के गुनाहों को बेसक माफ भी कर देता है. मौके पर सामुल अंसारी, नईम जकरिया, मुजीबुल रहमान, इसहाक अंसारी, समीद खान, मो इमामुदीन, सेराज खान, उल्फत अंसारी , युनूस अंसारी, कबीर अंसारी, ताहिर अंसारी, साकीर अंसारी, जाफीर , महबुब, फिरोज, तैयब, मुस्तफा, मौलाना एनुल हक, हाफीज खुर्शीद, जुम्मन अंसारी, इम्तियाज अंसारी सहित काफी संख्या में रोजेदार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola