महिला थाना में प्रेमी युगल की शादी हुई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : महिला थाना में स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. सदर प्रखंड ईदगाह मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय कार्तिक उरांव एवं 18 वर्षीय निका कुमारी के बीच विगत सात महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया और लड़की गर्भवती हो गयी. गर्भवती […]
विज्ञापन
लोहरदगा : महिला थाना में स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. सदर प्रखंड ईदगाह मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय कार्तिक उरांव एवं 18 वर्षीय निका कुमारी के बीच विगत सात महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया और लड़की गर्भवती हो गयी.
गर्भवती होने की सूचना मिलने के बाद कार्तिक उरांव द्वारा शादी से इंकार किया गया. जिसके बाद निका महिला थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी. थाना प्रभारी जितेश्वर राम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्तिक उरांव को महिला थाना बुलवाया तथा लड़का एवं लड़की दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शादी का सुझाव दिया. थाना प्रभारी के सुझाव के बाद कार्तिक उरांव शादी के लिए तैयार हो गया. शादी दोनों के परिजनों की उपस्थिति में मंदिर में करा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




