विधायक की पहल पर मामला सुलझा

Published at :08 Aug 2013 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक की पहल पर मामला सुलझा

कुडू (लोहरदगा) : ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कुडू प्रखंड के सुकुमार गांव में बनने वाले ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर लगे ग्रहण को विधायक कमल किशोर भगत की पहल से हट गया है. पीएचइडी के द्वारा गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगभग 18 लाख रुपये की लागत से […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कुडू प्रखंड के सुकुमार गांव में बनने वाले ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर लगे ग्रहण को विधायक कमल किशोर भगत की पहल से हट गया है. पीएचइडी के द्वारा गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगभग 18 लाख रुपये की लागत से मिनी जलमीनार एवं पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाने की योजना प्रारंभ हुई थी.

भूमि विवाद को लेकर कार्य अधर में लटक गया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने विधायक कमल किशोर भगत को दी.

बुधवार दोपहर विधायक गांव पहुंचे. जमीन मालिक सावित्री देवी एवं ग्रामीणों के साथ निर्माणाधीन मिनी जल मिनार के समक्ष बैठक प्रारंभ की. ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि इस योजना से गांव के तीन टोला पेयजल समस्या से मुक्त हो जायेगा. लंबे अरसे से पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं.

योजना ग्रामीणों के लिए संजीवनी का काम करेगा. जमीन मालकिन सावित्री देवी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जमीन का उचित मुआवजा मिलना चाहिए. विधायक ने कहा कि सरकारी दर पर जो भी जमीन की कीमत होगी आपको मुहैया कराया जायेगा. पिछले एक माह से गांव में जारी विवाद लगभग समाप्ति की स्थिति में पहुंच गया.

इस मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष रमेश बैठा, बाड़ो देवी, ओम प्रकाश भारती, बंधन साहू, मनोज पांडेय, कन्हैया महली, सुनील टोप्पो, अवध साहू, एतवा उरांव, बिल्टू उरांव, सुखराम उरांव, दुर्गा महली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola