बैंक में ग्राहकों को खड़ा होने की भी सुविधा नहीं

किस्को/लोहरदगा़ : बैंक ऑफ इंडिया किस्को शाखा में ग्राहकों के सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है. बैंक के अंदर ग्राहकों के खड़ा होने की भी जगह नहीं है. बैंक में भीड़ होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैंक के बाहर भी बूढ़े-बुजुर्ग पैसा निकालने की आस में बैठे नजर आते […]
किस्को/लोहरदगा़ : बैंक ऑफ इंडिया किस्को शाखा में ग्राहकों के सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है. बैंक के अंदर ग्राहकों के खड़ा होने की भी जगह नहीं है. बैंक में भीड़ होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
बैंक के बाहर भी बूढ़े-बुजुर्ग पैसा निकालने की आस में बैठे नजर आते हैं. इनकी भीड़ के कारण अंदर जाने की हिम्मत नहीं होती है. बैंक के बाहर ही बैठ कर लोग भीड़ कम होने का इंतजार करते रहते हैं. यहां बता दें कि किस्को ब्रांच में खाताधारियों की संख्या काफी ज्यादा है़ खाताधारकों के हिसाब से यहां जगह काफी कम है़ इसलिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




