ऑटो पलटा,पांच घायल

Updated at : 07 Nov 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटा,पांच घायल

लोहरदगा: लोहरदगा से घाघरा की ओर जा रहे ऑटो नंबर जेएच08एफ- 2382 अनियंत्रित होकर बक्सीडीपा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे टेंपो पर सवार पांच लोगों को चोट लगी है. इस दुर्घटना में 37 वर्षीय मांती उरांव पति बंदे उरांव कंडरा निवासी का पैर टूट गया. स्थानीय लोगों एवं पीसीआर वैन की मदद से सभी […]

विज्ञापन
लोहरदगा: लोहरदगा से घाघरा की ओर जा रहे ऑटो नंबर जेएच08एफ- 2382 अनियंत्रित होकर बक्सीडीपा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे टेंपो पर सवार पांच लोगों को चोट लगी है.

इस दुर्घटना में 37 वर्षीय मांती उरांव पति बंदे उरांव कंडरा निवासी का पैर टूट गया. स्थानीय लोगों एवं पीसीआर वैन की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. मांति उरांव सदर अस्पताल में इलाजरत है.

लोहरदगा-घाघरा पथ में बक्सीडीपा एक्सीडेंट जोन साबित हो रहा है. इस स्थान पर बराबर दुर्घटना हो रही है. दुर्घटना का मुख्य कारण काफी तेज गति से वाहनों का चलना बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र से निकलने के बाद बाक्साइट ट्रकें और ऑटो बेतरतीब तरीके से काफी तेज गति से चलाया जाता है जिसके कारण कभी-कभी तो आम- सामने तो कभी अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola