लोहरदगा » शौचालय की छत गिरी बच्चे की मौत

Updated at : 09 Oct 2017 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा » शौचालय की छत गिरी बच्चे की मौत

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के जरियो गांव में रविवार दोपहर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि शौचालय की जर्जर छत पर तीन बच्चे परदेशिया महली, विदेशिया […]

विज्ञापन

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के जरियो गांव में रविवार दोपहर शौचालय की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है.

बताया जाता है कि शौचालय की जर्जर छत पर तीन बच्चे परदेशिया महली, विदेशिया महली व रवि महली खेल रहे थे, तभी अचानक छत गिर गयी. इसमें तीनों बच्चे दब गये. परिजन तीनों को आइसर्ट अस्पताल ले गये, जहां रवि महली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

घायल दोनों बच्चों का पैर टूटने की बात चिकित्सकों ने कही. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola