लोहरदगा की बेटी की पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 04 Jul 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा की बेटी की पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत

लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के थाना चौक निवासी विरेंद्र कुमार साहू की पुत्री नुपूर उर्फ रिंकी की मौत महाराष्ट्र के पुणे में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. 25 वर्षीय नुपूर पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. वह एक शादी समारोह से दो जुलाई को वापस लौट रही थी इसी दौरान उसका वाहन […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के थाना चौक निवासी विरेंद्र कुमार साहू की पुत्री नुपूर उर्फ रिंकी की मौत महाराष्ट्र के पुणे में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. 25 वर्षीय नुपूर पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. वह एक शादी समारोह से दो जुलाई को वापस लौट रही थी इसी दौरान उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिस वाहन पर वह सवार थी उस पर सात और लड़कियां सवार थी़ इस दुर्घटना में उन सातों लड़कियों की भी मौत हो गयी.

इस घटना की सूचना जैसे ही लोहरदगा पहुंची, लोग दंग रह गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. काफी संख्या में लोग बिरेंद्र कुमार साहू के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली तथा इस घटना पर दुख व्यक्त किया. नुपूर का शव हवाई मार्ग से लाया जा रहा है.

इस घटना पर लोगों ने दुख व्यक्त किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि नुपूर एक होनहार लड़की थी और यह घटना काफी दुखद है. इधर इस घटना पर शौण्डिक समाज के सुदेश गुप्ता, नरेन राज, संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, महेश प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, निलेश गुप्ता, प्रकाश साहू, पंकज साहू, किरण देवी सहित अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है. विभिन्न संगठनों के सदस्य व पदधारी भी विरेंद्र प्रसाद के घर पहुंच कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस घटना पर शोक व्यक्त किया. इस घटना से शहर में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola