युवक से बाइक व नकद की लूट

बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर-गारू मुख्य पथ पर मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर प्रदीप कुमार यादव से बाइक व नकद लूट लिया. भुक्तभोगी ने इसकी सूचना थाना में देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के […]
बरवाडीह : बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छिपादोहर-गारू मुख्य पथ पर मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर प्रदीप कुमार यादव से बाइक व नकद लूट लिया. भुक्तभोगी ने इसकी सूचना थाना में देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार यादव (ग्राम शैली, बारेसाढ़) डिस्कवर बाइक से मेदिनीनगर से बारेसाढ़ जा रहा था. मुख्य मार्ग पर सतनदिया के पास घात लगाये तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर प्रदीप की बाइक रुकवायी. उसके पास से नकद व सामान लूट लिया व बाइक लेकर जंगल की ओर निकल गये. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी तीन अपराधियों ने गारू प्रखंड कार्यालय के सहायक कपिलदेव सिंह की बाइक व नकद लूट लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




