कॉमर्स व कला की पढ़ाई डिग्री कॉलेज में मार्च से

Updated at : 09 Dec 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
कॉमर्स व कला की पढ़ाई डिग्री कॉलेज में मार्च से

चंदवा : गुरुवार की दोपहर बाद पूर्व सासंद इंदर सिंह नामधारी चंदवा पहुंचे. स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय में जगतमोहन जगधात्रीनाथ महाविद्यालय संचालन समिति के लोगों से बातचीत की. श्री नामधारी ने कहा कि हर हाल में कॉलेज खुलवाना मेरा उद्देश्य है. इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी के लिये वे खुद आहत है. […]

विज्ञापन

चंदवा : गुरुवार की दोपहर बाद पूर्व सासंद इंदर सिंह नामधारी चंदवा पहुंचे. स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय में जगतमोहन जगधात्रीनाथ महाविद्यालय संचालन समिति के लोगों से बातचीत की.

श्री नामधारी ने कहा कि हर हाल में कॉलेज खुलवाना मेरा उद्देश्य है. इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को हो रही परेशानी के लिये वे खुद आहत है. हर कीमत पर मार्च 2017 में इस डिग्री कॉलेज में कॉमर्स व कला की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. यहां के विद्यार्थी अन्यत्र नहीं जाये. इसके लिये 15 जनवरी तक शिक्षकों की बहाली भी कर ली जायेगी. बहाली के लिये अखबारों के माध्यम से विज्ञापन निकाला जायेगा. कॉलेज संचालन समिति के सचिव लाल अमित नाथ शाहदेव ने बताया कि डिग्री कॉलेज की संबद्धता को लेकर निरीक्षण शुल्क जमा करना है. इसके बाद की सारी अड़चने दूर कर ली गयी है. प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द ही शिक्षकों की बहाली भी होगी मौके पर प्रिंसीपल आइबी वर्मा, निर्मल शर्मा, लाल प्रेरित नाथ शाहदेव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola