फसल बरबादी का मुआवजा सभी मिले

बरवाडीह : सुखाड़ से हुई फसल बरबादी का मुआवजा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी राकेश सहाय की देखरेख में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. छेंचा पंचायत में मुखिया भुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर किसानों के आवेदनों की जांच की गयी. सीओ ने कहा की […]
बरवाडीह : सुखाड़ से हुई फसल बरबादी का मुआवजा दिलाने के लिए अंचलाधिकारी राकेश सहाय की देखरेख में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. छेंचा पंचायत में मुखिया भुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर किसानों के आवेदनों की जांच की गयी.
सीओ ने कहा की बारिश के अभाव में हुई फसल बरबादी का मुआवजा सभी किसानों को मिले, इसके लिए ग्राम सभा में सभी किसान आवश्यक रूप से जुटें. किसान ग्राम सभा में भी अपना आवेदन पत्र जमा कर आवेदन को ग्राम सभा में स्वीकृत करा कर उचित मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं.
सीओ ने कहा कि राज्य सरकार ने फसल बरबादी के लिए दो करोड़ 11 लाख रुपये की राशि दी है. इससे पूर्व सीओ श्री सहाय ने बरवाडीह, खुरा, केड, केचकी, पोखरी कला, कुचिला समेत कई गांवों में ग्राम सभा कर किसानों के आवेदन पत्र की जांच की. मौके पर सीआइ राज कुमार, मुखिया भुनेश्वर सिंह, उप मुखिया, वार्ड सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




