इएफएम के आधार पर होगा भुगतान

Published at :20 Dec 2013 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
इएफएम के आधार पर होगा भुगतान

कार्यशाला सह प्रशिक्षण में डीडीसी रामदेव दास ने कहा, जॉब कार्डधारियों को गारू (लातेहार) : मनरेगा जॉब कार्डधारियों को इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट (इएफएम) के आधार पर भुगतान किया जायेगा. इसमें जिले के बैंक खाते से सीधे मजदूरों के खाते में भुगतान किया जायेगा. यह बातें लातेहार डीडीसी रामदेव दास ने कही. वह गारू-महुआडांड़ प्रखंड के […]

विज्ञापन

कार्यशाला सह प्रशिक्षण में डीडीसी रामदेव दास ने कहा, जॉब कार्डधारियों को

गारू (लातेहार) : मनरेगा जॉब कार्डधारियों को इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट (इएफएम) के आधार पर भुगतान किया जायेगा. इसमें जिले के बैंक खाते से सीधे मजदूरों के खाते में भुगतान किया जायेगा. यह बातें लातेहार डीडीसी रामदेव दास ने कही. वह गारू-महुआडांड़ प्रखंड के मनरेगा कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि गारू एवं महुआडांड़ प्रखंड में जॉब कार्डधारियों के डीले भुगतान का मामला सबसे अधिक आया है. डीले पेमेंट के लिए मुखिया एवं पंचायत सेवक जिम्मेवार हैं. डीले पेमेंट होने पर मुखिया एवं पंचायत सेवक के वेतन में कटौती कर मजदूरों को 25 प्रतिशत मुआवजा दिया जायेगा.

डीडीसी ने कहा कि डीले पेमेंट के लिए पंचायत से लेकर राज्य तक के कर्मी जिम्मेवार होते हैं. उन्होंने कहा कि मजदूरों के भुगतान के लिए सीधे तौर पर मुखिया एवं पंचायत सेवक जिम्मेवार होते हैं. झारखंड में लातेहार जिला डीले पेमेंट के मामले में अव्वल है, इसमें सुधार की सख्त आवश्यकता है.

गारू बीडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि मजदूरों का देर से मजदूरी भुगतान जानकारी के अभाव में हो रहा है. इसके लिए मनरेगा कर्मियों को मनरेगा अधिनियम के अनुसार कार्य किया जाना चाहिए. मौके पर प्रखंड प्रमुख मंगल उरांव, बीएचओ डॉ मुकेश कुमार सिंह, बीआरडीए के आशिष पांडेय, बैजनाथ उपाध्याय, चंदन के अलावा गारू एवं महुआडांड़ प्रखंड के पंचायत सेवक, मुखिया, कंप्यूटर ऑपरेटर, जनसेवक व कर्मी

उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola