लातेहार में जगुआर के जवान की हत्या

Updated at : 03 Dec 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार में जगुआर के जवान की हत्या

लातेहार : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पथ स्थित कोमो नर्सरी के पास से झारखंड जगुआर के जवान दीपक कुमार राम का शव मिला है़ दीपक की गोली मार कर हत्या की गयी है़ वह रांची में पदस्थापित था़ मंगलवार रात मोंगर ग्राम स्थित अपने घर आया था़ बताया जाता है कि लातेहार […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पथ स्थित कोमो नर्सरी के पास से झारखंड जगुआर के जवान दीपक कुमार राम का शव मिला है़ दीपक की गोली मार कर हत्या की गयी है़ वह रांची में पदस्थापित था़ मंगलवार रात मोंगर ग्राम स्थित अपने घर आया था़ बताया जाता है कि लातेहार से मोंगर जाने के क्रम में रात करीब आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी़ बुधवार सुबह परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया़

पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक साकेत सिंह ने बताया कि दीपक झारखंड जगुआर में कांस्टेबल था. जांच के दौरान चेरो जाति की एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर दीपक की हत्या की गयी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola