टेलिफोन एक्सचेंज में बिल जमा काउंटर खुले

लातेहार. बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ताओं ने टेलीफोन एक्सचेंज (दूरसंचार भवन) में बिल जमा करने के लिए काउंटर खोलने की मांग टीडीएम पलामू से की है. उपभोक्ताओं का कहना है कि टेलीफोन बिल डाकघर मंे जाकर जमा करना पड़ता है. उसके बाद पावती रसीद को दूरसंचार विभाग में जा कर कर्मियों को दिखाना पड़ता है. […]
लातेहार. बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ताओं ने टेलीफोन एक्सचेंज (दूरसंचार भवन) में बिल जमा करने के लिए काउंटर खोलने की मांग टीडीएम पलामू से की है. उपभोक्ताओं का कहना है कि टेलीफोन बिल डाकघर मंे जाकर जमा करना पड़ता है. उसके बाद पावती रसीद को दूरसंचार विभाग में जा कर कर्मियों को दिखाना पड़ता है.
तब जा कर उनका पेमेंट पूरा माना जाता है, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाता है. उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि इस प्रक्रिया में न सिर्फ समय बरबाद होता है बल्कि परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर दूरसंचार केंद्र के कर्मियों का कहना है कि डाकघर द्वारा जमा टेलीफोन बिल की सूची को ससमय केंद्र में नहीं भेजे जाने के कारण यह परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




