बम फटने से माओवादी की मौत

चंदवा : माओवादी दस्ते के सदस्य परदेशी लोहरा (पिता त्रिलोचन लोहरा, ग्राम बंदुआ, हेरहंज) की मौत बम फटने से हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. देर रात शव को माओवादियों ने परिजनों को सौंप दिया. शव दफनाने की सूचना पर बुधवार की सुबह थानेदार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस हेरहंज गांव […]
चंदवा : माओवादी दस्ते के सदस्य परदेशी लोहरा (पिता त्रिलोचन लोहरा, ग्राम बंदुआ, हेरहंज) की मौत बम फटने से हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. देर रात शव को माओवादियों ने परिजनों को सौंप दिया. शव दफनाने की सूचना पर बुधवार की सुबह थानेदार विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस हेरहंज गांव पहुंची. ग्रामीणों समेत परिजनों से आवश्यक जानकारी ली.
शव क्षत–विक्षत था. बताया जाता है कि माओवादी का दस्ता विश्रम कर रहा था. पास में एक शक्तिशाली बम रखा था. जिसके पास ही परदेशी बैठा था. अचानक बम फट गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




