एसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated at : 05 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
एसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

लातेहार : अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म मंे मंगलवारीय जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. इस दौरान बरवाडीह प्रखंड के ग्राम कुटमू, बेतला, बृद्घ बंधन मांझी ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण में मुखिया व वार्ड सदस्य की मिलीभगत से धांधली करने, रिश्वत लेने एवं कूप को अधूरा छोड़ने […]

विज्ञापन

लातेहार : अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म मंे मंगलवारीय जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. इस दौरान बरवाडीह प्रखंड के ग्राम कुटमू, बेतला, बृद्घ बंधन मांझी ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण में मुखिया व वार्ड सदस्य की मिलीभगत से धांधली करने, रिश्वत लेने एवं कूप को अधूरा छोड़ने और राशि निकाल लेने की शिकायत की.

इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया . मनिका प्रख्ंाड के ग्राम जानहों, बरवैया के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया. वहीं बबीता टाना भगत के नेतृत्व में लगभग 25 ग्रामीणों ने जनता दरबार में अपर समाहर्ता से मिल कर लोरसही गांव थाना चंदवा में बिजली मुहैया कराने एवं सामूहिक शौचालय देने की मांग की. मौके पर पंचानन उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola