भगवान भरोसे है पशुपालन अस्पताल

Updated at : 30 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान भरोसे है पशुपालन अस्पताल

लातेहार : लातेहार जिला में पशु अस्पताल भगवान के भरोसे चल रहा है. जिले में कुल 13 पशु अस्पताल हैं, जिसमें से सात अस्पतालों में किसी चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं है. जिले में कुल 21 पशु चिकित्सकों का पद सृजित है, जिसमें सिर्फ आठ चिकित्सकों की पदस्थापना है. जिले के बारियातू, सांसग (चंदवा), बरवाडीह, मंडल, […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार जिला में पशु अस्पताल भगवान के भरोसे चल रहा है. जिले में कुल 13 पशु अस्पताल हैं, जिसमें से सात अस्पतालों में किसी चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं है. जिले में कुल 21 पशु चिकित्सकों का पद सृजित है, जिसमें सिर्फ आठ चिकित्सकों की पदस्थापना है.

जिले के बारियातू, सांसग (चंदवा), बरवाडीह, मंडल, छीपादोहर, महुआडांड़ व नेतरहाट स्थित पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं है. गारू, लातेहार, चंदवा, चकला, चंदवा व मनिका स्थित पशु अस्पतालों के चिकित्सक कई अस्पतालों के अतिरिक्त प्रभार में है. जिला पशुपालन पदाधिकारी कार्यालय में लिपिकों का दो पद सृजित है, जिसमें दोनों ही पद रिक्त है. सांख्यिकी पदाधिकारी का एक पद सृजित है जो रिक्त है. जिला पशुपालन कार्यालय में चलंत चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola