चेकनाका से टकराया वाहन, एक की मौत

गारू : गारू वन विभाग के चेकनाका से टाटा मैजिक वाहन के टकराने से वाहन पर सवार इग्नसियुस बेक (52 वर्ष) की मौत हो गयी. वह महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सुग्गी, चैनपुर गांव का रहनेवाला था. वह अपने पुत्र अरुण खेस की आंख की जांच कराने लातेहार नेत्र चिकित्सा शिविर में जा रहा था. जानकारी […]
गारू : गारू वन विभाग के चेकनाका से टाटा मैजिक वाहन के टकराने से वाहन पर सवार इग्नसियुस बेक (52 वर्ष) की मौत हो गयी. वह महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सुग्गी, चैनपुर गांव का रहनेवाला था.
वह अपने पुत्र अरुण खेस की आंख की जांच कराने लातेहार नेत्र चिकित्सा शिविर में जा रहा था. जानकारी के अनुसार उक्त वाहन मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गारू में वन विभाग के अधखुले चेकनाका को पार कर रहा था. इग्नासियुस वाहन की छत पर बैठा था, इसी क्रम में उसके सिर में चोट लग गयी. गारू अस्पताल लाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया.
गारू पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है. वाहन महुआडांड़ के बबलू का बताया जा रहा है. चालक फरार होने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




