निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

हेरहंज. आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त कु व्यवस्था को लेकर शनिवार को पर्यवेक्षिका उषा रानी व गीता देवी ने प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया. इस क्रम में इचाक (एक) आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया. सेविका राधिका देवी अनुपस्थित थी. पूर्व सहायिका के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक यहां सहायिका का चयन नहीं हो […]
हेरहंज. आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त कु व्यवस्था को लेकर शनिवार को पर्यवेक्षिका उषा रानी व गीता देवी ने प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया. इस क्रम में इचाक (एक) आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया. सेविका राधिका देवी अनुपस्थित थी. पूर्व सहायिका के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक यहां सहायिका का चयन नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने पर्यवेक्षिका को बताया कि यह केंद्र अनियमित रूप से खुलता है.
ग्राम प्रधान बालजीत सिंह ने तत्काल सहायिका चयन की मांग की. कहा कि पूर्व में जसमतिया देवी का चयन हुआ था. उससे रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपये मांगे गये थे. नहीं देने पर स्थिति यथावत है.
पर्यवेक्षिका द्वय ने बताया कि इचाक आंगनबाड़ी केंद्र बंद था. गर्भवती महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे. रोस्टर के हिसाब से केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीडीपीओ आफताब आलम को स्थिति से अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




