अपहरण के विरोध में आज बरवाडीह बंद

बरवाडीह : अपहृत अरुण कुमार दत्ता व रिझू सिंह की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने गुरुवार को बरवाडीह बंद का आह्वान किया है. मालूम हो कि अरुण कुमार दत्ता व उनके केयर टेकर रिझू सिंह का अपहरण के आठ दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ […]
बरवाडीह : अपहृत अरुण कुमार दत्ता व रिझू सिंह की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने गुरुवार को बरवाडीह बंद का आह्वान किया है.
मालूम हो कि अरुण कुमार दत्ता व उनके केयर टेकर रिझू सिंह का अपहरण के आठ दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. अपराधियों ने 12 जून की शाम दोनों का अपहरण कर लिया था. इधर पुलिस इस घटना को लेकर लगातार छापामारी कर रही है. घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक व उसके मालिक को गिरफ्तार किया है.
सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने डीएसपी मुकेश कुमार से मुलाकात कर अपहृतों की बरामदगी की मांग की थी. डीएसपी ने 24 घंटा के अंदर मामला हल करने का आश्वासन प्रतिनिधियों को दिया था. इस मामले में कोई प्रगति नहीं होता देख बंद का आह्वान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




