कुएं में गिर आजसू नेता घायल

बालूमाथ : बालूमाथ के आजसू नेता फूलचंद गंझू गोनिया ग्राम के एक नवनिर्मित कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. श्री गंझू उग्रवादियों के हिट लिस्ट में होने के कारण अपने गांव छाताबार का आना-जाना कम है. वे अपने निजी कार्य से अपने गांव गये थे. इसी बीच संध्या 7:30 बजे गोनिया ग्राम […]
बालूमाथ : बालूमाथ के आजसू नेता फूलचंद गंझू गोनिया ग्राम के एक नवनिर्मित कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. श्री गंझू उग्रवादियों के हिट लिस्ट में होने के कारण अपने गांव छाताबार का आना-जाना कम है.
वे अपने निजी कार्य से अपने गांव गये थे. इसी बीच संध्या 7:30 बजे गोनिया ग्राम में रुक कर मोबाइल से अन्यत्र बात करते हुए जंगली रास्ते से पैदल जा रहे थे. इसी अंधेरे में नवनिर्मित कुएं में जा गिरे. फूलचंद गंझू द्वारा शोर मचाये जाने के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला. इस घटना से श्री गंझू का दोनों हाथ टूट गया. ज्ञात हो कि श्री गंझू पर माओवादियों ने दो बार हमला कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




