वन भूमि पर निर्माण करने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोडरमा : वन विभाग ने तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड स्थित झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन की ओर से वन भूमि प्रक्षेत्र में अवैध कब्जा कर निर्माण करने के आरोप में द्वारिका साव (पिता बाबूलाल साव निवासी सरदारोडीह चंदवारा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की […]
कोडरमा : वन विभाग ने तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड स्थित झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन की ओर से वन भूमि प्रक्षेत्र में अवैध कब्जा कर निर्माण करने के आरोप में द्वारिका साव (पिता बाबूलाल साव निवासी सरदारोडीह चंदवारा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की उक्त भूमि वन प्रक्षेत्र में आती है.
इस संबंध में पूर्व में ही डीएफओ की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया है. बुधवार को उक्त भूमि के पास चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था. वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र चौधरी के अलावा विनोद प्रसाद, कमलेश पांडेय आदि ने वहां राज मिस्त्री का काम कर रहे द्वारिका साव को गिरफ्तार कर लिया. सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन को पहले भी निर्माण नहीं कराने की चेतावनी दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




