दो घरों में ताला तोड़ कर की चोरी

Updated at : 21 Jan 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो घरों में ताला तोड़ कर की चोरी

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बीते दिन चोरों ने घर का ताला तोड़ कर दो घरों में चोरी की. पहला घर विशुनपुर रोड निवासी एसएन झा का है जो वर्तमान में धनबाद डीएवी के शिक्षक हैं. दूसरा घर डाॅ डीपी सक्सेना का है जो गोड्डा में प्रैक्टिस करते […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बीते दिन चोरों ने घर का ताला तोड़ कर दो घरों में चोरी की. पहला घर विशुनपुर रोड निवासी एसएन झा का है जो वर्तमान में धनबाद डीएवी के शिक्षक हैं. दूसरा घर डाॅ डीपी सक्सेना का है जो गोड्डा में प्रैक्टिस करते है. घटना के समय कोई भी व्यक्ति घर में नहीं था. चोर एसएन झा के यहां से जेवरात व कुछ नकदी ले गये. सुबह लोगों ने घर का टूटा ताला देख कर इसकी जानकारी घर के मालिकों को दी. समाचार लिखे जाने तक इसकी शिकायत तिलैया थाना से नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola