पशु लदे वाहन को छोड़ने पर भाजपा ने खोला मोरचा

Published at :13 Feb 2014 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
पशु लदे वाहन को छोड़ने पर भाजपा ने खोला मोरचा

कोडरमा : सात फरवरी को झुमरीतिलैया बाइपास के ढाबा के पास पशुओं से लदा ट्रक डब्लूबी41ओ-5997 को पकड़ने व बाद में इसे छोड़ देने के विरोध में भाजपा ने मोरचा खोल दिया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, संतोष कुमार, महावीर मोदी आदि ने बुधवार को […]

विज्ञापन

कोडरमा : सात फरवरी को झुमरीतिलैया बाइपास के ढाबा के पास पशुओं से लदा ट्रक डब्लूबी41ओ-5997 को पकड़ने व बाद में इसे छोड़ देने के विरोध में भाजपा ने मोरचा खोल दिया है. भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, संतोष कुमार, महावीर मोदी आदि ने बुधवार को इस मामले को लेकर उपायुक्त के रवि कुमार से मुलाकात कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये.

नेताओं ने कहा कि बागीटांड़ चेक नाका के पास पशुओं से लदी गाड़ियों से अवैध वसूली होती है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है.

पहले पकड़ा, फिर खुद छुड़ा ले गये : सात फरवरी को पशुओं से लदी गाड़ी पकड़ कर तिलैया पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस आई तो जरूर पर पशुओं को गोशाला समिति को सुपुर्द कर चलती बनी. नौ फरवरी की रात को पुलिस की मौजूदगी में उसी गाड़ी में पशुओं को गोशाला से ले जाया गया. नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले से साफ प्रतीत होता है कि पशु तस्करी में कोडरमा पुलिस की भी संलिप्तता है. भाजपा ने मामले की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की. ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola