ट्रेन के ठहराव के लिए चक्का जाम

Updated at : 23 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के ठहराव के लिए चक्का जाम

नवादा में पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग पर सिविल सोसाइटी के बैनर तले हुआ आंदोलन बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम डोमचांच : कोडरमा-कोवाड़ रेल लाइन के नवादा में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर आसपास गांव के ग्रामीणों ने सिविल सोसायटी के बैनर तले गुरुवार को रेल चक्का जाम किया. […]

विज्ञापन
नवादा में पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग पर सिविल सोसाइटी के बैनर तले हुआ आंदोलन
बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम
डोमचांच : कोडरमा-कोवाड़ रेल लाइन के नवादा में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर आसपास गांव के ग्रामीणों ने सिविल सोसायटी के बैनर तले गुरुवार को रेल चक्का जाम किया. लोगों ने सुबह 10 बजे रेल पटरी पर आक्रोश जताते हुए नवादा में कोडरमा-कोवाड़ पैसेंजर ट्रेन की ठहराव नवादा में करने की मांग की. जाम की अध्यक्षता मो सेराज ने की. चक्का जाम में नवादा, पुरनाडीह, धरगांव, बिगहा, फुलवरिया, करमंडी बिगहा, रायडीह, खरखार, मसमोहना आदि गांव के महिला पुरुष शामिल हुए. लोगों ने कोडरमा-कोवाड़ रेल ट्रैक को नवादा के समीप दो घंटा जाम रखा. जाम की सूचना पाते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायण राम पहुंचे.
उन्होंने लोगों की मांग को प्रशासन व उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग जामस्थल से हटे. मौके पर वक्ताओं ने जहां रेल ठहराव की मांग की, वहीं नवलशाही पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करनेवालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की.
साथ ही घोषणा की गयी कि 28 सितंबर को नवादा में पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर कोडरमा में रेल चक्का जाम किया जायेगा. संचालन सुरेश यादव व धन्यवाद ज्ञापन विनोद यादव ने किया. मौके पर सिविल सोसाइटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साव, सचिव भागीरथ सिंह, उदय द्विवेदी, किसान मोरचा के संयोजक विनोद पांडेय, श्रमिक मोरचा संयोजक मिस्टर तुरिया, महिला मोरचा अध्यक्ष रेणु मेहता, सचिव सावित्री तिवारी, विजय यादव, विजय साव, मुस्तकीम अंसारी, सेराज खान, भागीरथ सिंह, मोती साव, विनोद सिंह, राजेंद्र मेहता, रामचंद्र दास, अर्जुन दास, किशुन दास, बाबूलाल दास, बासुदेव यादव, बबलू दास, किशोर सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola