कोडरमा में हथियारों का जखीरा बरामद

Updated at : 22 Jun 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा में हथियारों का जखीरा बरामद

सतगावां : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के रसेला मौजा में सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त छापामारी अभियान में जमीन के नीचे छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये. हथियार भाकपा माओवादी के हैं. एसपी जी क्रांति कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस ने मोहनपुर व डेबोडीह के […]

विज्ञापन
सतगावां : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र के रसेला मौजा में सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त छापामारी अभियान में जमीन के नीचे छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये. हथियार भाकपा माओवादी के हैं. एसपी जी क्रांति कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे पुलिस ने मोहनपुर व डेबोडीह के बीच जंगल में एलआरपी चलाया. सुबह नौ बजे घाघरा नदी के पास रसेला मौजा में जमीन के नीचे कुछ सामग्री होने की जानकारी मिली. इसके बाद जांच की गयी तो भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये़ उक्त हथियार चिराग दा (मृत) के दस्ते के सदस्यों के हैं.
सतगावां के रसेला मौजा में माओवादियों ने जमीन के नीचे छुपा कर रखे थे
क्या बरामद हुआ : 12 बोर की सिंगल नली वाली बंदूक- एक, 315 बोर की राइफल- तीन, देसी कारबाइन- दो, 9 एमएम की देसी पिस्तौल- एक, जिलेटिन- आठ, डेटोनेटर- नौ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola